Search Post on this Blog

गंगा और उसकी सहायक नदियों पर बसे हुए मुख्य शहरों /नगरों और उनके मुख्य उद्योगों को ढूंढिए और बताइए।

 प्रश्न। 

गंगा और उसकी सहायक नदियों पर बसे हुए मुख्य शहरों /नगरों और उनके मुख्य उद्योगों को ढूंढिए और बताइए।( NCERT class 12, अध्याय 6: जल संसाधन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

गंगा नदी, बेसिन और सांस्कृतिक महत्व दोनों दृष्टियों से भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी है।

गंगा नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गौमुख के पास गंगोत्री ग्लेशियरों से निकलती है। गंगा बेसिन का क्षेत्रफल लगभग 8.6 लाख वर्ग किमी है, जो भारत के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 26% है। यमुना, सोन, रामगंगा, गोमती, गंडक, कोसी, घाघरा, दामोदर आदि गंगा की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ हैं। गंगा बेसिन में 11 (ग्यारह) राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं।

गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है। गंगा नदी की लंबाई चार राज्यों-उत्तराखंड (110 किमी), उत्तर प्रदेश (1450 किमी), बिहार (445 किमी), और पश्चिम बंगाल (520 किमी) द्वारा साझा की जाती है।

गंगा के तट पर स्थित प्रमुख शहर / नगर - हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर (चमड़ा उद्योग), प्रयाग राज, वाराणसी (कपड़ा उद्योग), पटना और कोलकाता (जूट उद्योग) हैं।

गंगा की सहायक नदियों पर प्रमुख शहर -दिल्ली (यमुना), नोएडा (यमुना), आगरा-चमड़े के उद्योग (यमुना), रेणुकूट-एल्यूमिना प्लांट (रिहन्द), बोकारो-इस्पात उद्योग (दामोदर) के तट पर स्थित हैं। 

गंगा बेसिन में प्रमुख उद्योग- लुगदी और कागज उद्योग (उत्तराखंड, मध्य प्रदेश), फार्मास्युटिकल और ऑटोमोबाइल उद्योग (दिल्ली-एनसीआर), चमड़ा-वस्त्र उद्योग (आगरा-कानपुर), एल्यूमीनियम-सीमेंट उद्योग (सोन नदी), इस्पात उद्योग ( दामोदर नदी), और जूट उद्योग (कोलकाता) आदि प्रमुख हैं ।

You may like also:

Previous
Next Post »